फारूक हुसैन
लखीमपुर खीरी
भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों एस एस बी द्वारा चलाया जा रहा विशेष आपदा बचाव प्रशिक्षण में सैकड़ों की संख्या में एस एस बी जवानों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में कमांडेंट राजीव अहलूवालिया ने जवानों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाने हेतु प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में कई तरह की एक्सरसाइज कराई गई। जिसे जवानों ने समझा।
आपको बता दें कि प्रशिक्षण दुधवा के घने जंगल में व भारत नेपाल के सीमा पर बहने वाली मोहाना नदी के किनारे दिया जा रहा है जिसे जवान पूरी तत्परता व अनुशासन में रहकर पूर्ण कर रहे हैं। इस दौरान प्रशिक्षण में सीखी चीजों को दैनिक जीवन में प्रयोग करने की बात कही गयी है। प्रशिक्षण के दौरान रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग,जुमरींग,रीवर क्रासिंग,सी पुली एवं जेड पुली रेस्क्यू सहित प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी देने के साथ अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही आपदा के समय प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों एवं मशीनों का गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…