गाजियाबाद / लोनी नगर पालिका क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही मेरा कर्तव्य है। अब क्षेत्र का विकास दोगुनी रफ्तार के किया जाएगा। बगैर भेदभाव के विकास किया जाएगा। यह बातें लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने कही।शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने वार्ड संख्या-18 के अंर्तगत आने वाली इंद्रापुरी कॉलोनी में पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों का नारियल फोडकर उद्धाटन किया।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नगरपालिका द्वारा करीब 25 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।इस अवसर पर बोलते हुए रंजीता धामा ने कहा कि सभी वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना ही उनका एक मात्र उद्देश्य है। इस तरह पिछले पांच वर्षों से लोनी के विकास को गति मिली थी। अब इस गति ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का लाभ हमें मिल रहा है। उनका कहना था कि जिससे क्षेत्र की जनता में भाजपा को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। जनता केवल विकास चाहती है और वो क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।इस मौके पर मुख्य रुप से सुरेंद्र बैसोया, रविंद्र दीवान, मुकेश लाला, प्रमोद मलिक, योगेंद्र, भुपेंद्र, राहुल, धर्मेंद्र, विरेंद्र व सोनू त्यागी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…