गाजियाबाद / लोनी सिखरानी गाँव में दिवंगत नेता प्रताप सिंह मावी की स्मृति में उनके परिवार व गाँव वासियों द्वारा गाँव के मुख्य मार्ग पर बनाये गये द्वार का उदघाटन बसपा मेरठ मंडल के ज़ोनल कोर्डिंनेटर ईश्वर मावी ने फ़ीता काटकर किया। इस दौरान वहाँ उपस्थित सैंकड़ों गाँव वासियों ने बसपा नेता ईश्वर मावी के ऊपर फूलों की पंखुड़ियो की वर्षा कर उनका ज़ोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर बसपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि इंसान के दुनिया से जाने के बाद समाज केवल उन्ही लोगों को याद रखता है जिन्होंने समाज में रहकर सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी होती है, उनके नेक कार्य ही उनको अमर करते हैं उन्होंने कहा कि उनकी याद में गाँव वासियों द्वारा बनवाया गया द्वार उनके प्रति सच्ची श्र्धांजलि है।
उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विरेंद्र मावी नरेंद्र मावी मास्टर श्योताज सिंह डाक्टर नवनीत सुरेंद्र कुमार वक़ील अशोक भाटी सोनू मावी सुरेश प्रधान अजयपाल मावी विजय प्रजापति सुरेन्द्र प्रधान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…