गाजियाबाद / लोनी उपजिलाधिकारी सतेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश पर न्यायिका तहसीलदार ऊषा सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमों ने शुक्रवार सुबह मंडोली रोड स्थित कृष्णा विहार कालोनी फेस 2 मे अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की। टीमों ने बुल्डोजर चलाकर चार ढलाई की फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया। और दो गोदामोंपर सील लगाई। वहीं दूसरी ओर टीमों ने टीला शहबाजपुर गांव में चल रहे एक आरो प्लांट को भी सील करते हुए पुर्व में हुई 4फैक्ट्रियों की सील को दोबारा चेक किया गया।
सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायिका तहसीलदार ऊषा सिंह के नेतृत्व मे जीडीए, नगर पालिका, विद्युत विभाग व पुलिस विभाग कीटीमों ने कृष्णा विहार कालोनी फेस 2 मे अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई गई है। टीमों ने मौके से प्रदूषण फैला रही चार ढलाई की फैक्ट्रियों पर बुल्ड़ोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया और मौके से दो गोदामों पर सील की कार्रवाई की। उपजिला अधिकारी ने बताया कि टीम ने इस के बाद टीला शहबाजपुर गांव में एक आरो प्लांट पर कार्रवाई करते हुए उसे सील किया। टीम ने पुर्व में 4फैक्ट्रियों की सीलिंग को दोबारा चेक किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…