आदिल अहमद
लखनऊ। राजधानी स्थित घैला पुल से गोमती में सोमवार को एक 16 साल की लड़की के छलांग लगा देने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुल की रेलिंग पर युवती का दुपट्टा बंधा मिला। सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और लड़की की तलाश में जुट गई। उधर, बेटी के नदी में कूदने की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ये है मामला
दरअसल, मामला नरहरपुर गाव थाना मड़ियाव का है। यहां के रहने वाले सुजीत शर्मा की बेटी यसोदा ने सोमवार को घैला पुल से गोमती में छलाग लगा दी। बताया जा रहा है कि 27 मई यानी रविवार शाम को लड़की ने नए कपड़े दिलाने की जिदद की, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते पिता ने डाट कर मना कर दिया। इसके बाद करीब रात नौ बजे वह घर से कहीं निकल गई। तलाश के दौरान अगले दिन सुबह उसका दुपट्टा घैला पुल की रेलिंग से बंधा मिला। पास में ही चप्पले भी पड़ी थीं। वहीं, पुलिस आशका जता रही है कि पिता की डाट से ही छुब्ध होकर युवती ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल मड़ियाव पुलिस गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…