Categories: Crime

दहेज हत्या का आरोपी आया पुलिस के गिरफ्त में, भेजा गया जेल

यशपाल सिंह

मऊ. स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुरी पांती में लगभग सात माह पूर्व हुई दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे विवाहिता के जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया है।

कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ निवासी र¨वद्र राजभर ने अपनी पुत्री का विवाह क्षेत्र के शिवपुरी पांती में सन 2017 के 15 मई को  अरुण कुमार के साथ किया था। विवाह के बाद से ससुराल के लोग हमेशा विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और एक दिन उसकी हत्या कर दिए। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे विवाहिता के जेठ गुड्डू को बुधवार की सुबह में उसके घर से गिरफ्तार करके संबंधित धारा में चालान कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts