Categories: Crime

24 घंटे भी न गुज़रे घटना को, माँ का क़त्ल कर फरार हुआ कलयुगी बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे.

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली के लाखीपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार को अपनी माँ की हत्या कर फरार हुए बेटे को कोतवाली पुलिस ने नगर के सर्वोदय इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद करने में सफलता पाई है।

लाखीपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार की सुबह पत्नी के ननिहाल चले जाने से क्रोधित पुत्र प्रेमसागर उर्फ झूरी पुत्र बालचंद्र ने अपनी सगी मा परमी देवी (60) की फावड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या करने के साथ अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ फरार हो गया था। मुखबीर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने आरोपी प्रेमसागर को नगर के सर्वोदय इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार करने के साथ उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद किया।सुबह मेडिकल कराने के साथ आरोपी का चालान कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts