मऊ। जनपद मऊ में आज दिनांक 21 मई 2018 को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाये जाने के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के समस्त थानों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर समस्त थानों पर क्षेत्राधिकारीगण/थानाध्यक्षों व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा समय 11.00 बजे शपथ दिलायी गयी कि “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।“
इस दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…