रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ :आपूर्ति विभाग घोसी के परिसर में नवागत जिलापूर्ति अधिकारी मऊ नरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में घोसी तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदारों की आधार कार्ड के पंजीयन को लेकर मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुआ ।जिसमें जिन कोटेदारों द्वारा आधार कार्ड को जोड़ने में हीलाहवाली कर रहे हैं उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करने का चेतावनी दिया ।
नवागत जिलापूर्ति अधिकारी मऊ नरेंद्र तिवारी ने घोसी तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदारों के राशन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने की स्थिति से अवगत होने के साथ ही जिन कोटेदारों द्वारा आधार कार्ड को जोड़ने में हीलाहवाली की जा रही है उन्हें कानूनी कार्यवाही करने का चेतावनी देते हुए कहाकि समस्त कोटेदार अपने राशन कार्ड धारकों से उनके परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की छाया प्रति एक ही पन्ने पर कराकर अपने यहाँ एकत्र करके पूर्ति विभाग के कार्यालय को यथाशीघ्र जमा कर दें अन्यथा उनका राशन कार्ड सूची से विलोपित कर दिया जायेगा ।वही राशन कार्ड धारकों को भी निर्देशित किया गया कि वे परिवार के मुखिया सहित पूरे सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति सम्बंधित कोटेदार के यहाँ यथाशीघ्र जमा कर दें अन्यथा राशन कार्ड ही विलोपित कर दिया जायेगा ।पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद एवं वरिष्ठ लिपिक अमरनाथ मौर्या ने भी समबोधित करते हुए कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दिया।
इस अवसर पर जयद्रथ गुप्ता ,रामप्रसाद कन्नौजिया ,पमपम,आनंद कुमार ,विनोद गुप्ता ,रमेशचंद ,शाहजमंन ,दुरुल हसन, गंगा चौरसिया , अरविन्द ,संतोष कुमार, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…