मऊ। गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस मंगलवार को लगभग दो घंटे लेट के पश्चात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन को रवाना हो गई थी कि पश्चिमी आउटर सिग्नल से आगे ग्राम अलाउद्दीनपट्टी रेलवे ट्रैक पर घूमता हुआ एक सांड ट्रैक पार कर रहा था कि गोदान के इंजन से टकराकर उस में फंस गया। जिससे ट्रेन लगभग आधे घंटे तक इस उमस भरी गर्मी में उसी गांव के करीब खड़ी रही।
इसकी सूचना गोदान एक्सप्रेस के ड्राइवर ने वाकी टाकी से मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन एवं कंट्रोल को दिया। कंट्रोल के निर्देश पर रेलवे के पी डब्लू आई अनिल कुमार यादव समेत पेट्रोलिंग कर रहे रेल के आधा दर्जन कर्मचारी समेत ग्राम वासियों की मदद से इस सांड को बड़ी मशक्कत के बाद इंजन से अलग किया गया। तत्पश्चात यह ट्रेन मुंबई को रवाना हुई। वहीं ट्रेन के लगभग एक घंटे तक खड़े हो जाने से उमस भरी गर्मी में यात्रियों ने खूब हो-हल्ला मचाया।वहीं पर यात्रियों ने रेल के कर्मचारियों की लापरवाही को भी बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…