रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानीय नगर के बड़ागांव निवासी मनोज साहनी ने बुद्धवार को अधिशासी अधिकारी आदर्श नगर पंचायत घोसी विनीत कुमार शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि बड़ागांव पच्छिमी सदर इमामबाड़ा एवं सम्मे देवी माँ के स्थान के सामने राष्ट्रिय राजमार्ग व रेलवे लाइन के बीच स्थित पोखरे में नगर पंचायत घोसी द्वारा गन्दा कूड़ा करकट गिराया जा रहा है ।जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना प्रबल हो रही है ।जिसे रोकने के साथ ही गिरे हुए कूड़ा करकट को हटाने की मांग किया है ।जिसे रोकने एवं हटाये जाने का आश्वासन अधिशासी अधिकारी ने दिया है ।
घोसी नगर के बड़ागांव सदर इमामबाड़ा एवं सम्मे देवी माँ के स्थान के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलवे लाइन के बीचोबीच स्थित छोटे से तालाब में नगर पंचायत घोसी द्वारा गन्दा कूड़ा करकट गिराया जा रहा है ।जिससे सड़ांध आ रही है और संक्रामक रोगों के फैलने की संभावनाएं प्रबल हो रही है ।जिससे आक्रोशित होकर मनोज साहनी ने अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर गंदे कूड़ा करकट को गिराने से रोकने के साथ ही गिराये गये कूड़े करकट को हटाये जाने का मांग किया ।जिसपर कूड़ा करकट को गिराने से रोकने के साथ ही हटाने का भी आश्वासन अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार शर्मा ने दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…