रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ आज़मगढ़ मण्डल के तत्वावधान में शुक्रवार को चौथे दिन भी उप डाक घर घोसी के परिसर में सातवें वेतन आयोग की जीडीएस कमेटी की सभी सकारात्मक सिपारिसो को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर डाक सेवको ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे।
चौथे दिन डाक सेवक संघ जिन्दाबाद एवं सरकार मुर्दाबाद के नारे जमकर डाक सेवको ने लगाया। शर्वेश दुबे ने कहा कि सरकार अपनी हठ धर्मिता पर ठिकी हुई है।उसे अपनी हठ धर्मिता को छोड़कर डाक सेवकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अनिल पाण्डेय ने कहा कि हम डाक सेवक एकजुट है और अपने हक की लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक मिल नहीं जाता है।
इस अवसर पर रामचेत यादव ,अम्बिका यादव ,अनिल पांडेय ,जयप्रकाश ,ओमप्रकाश ,शशिप्रकाश ,कमलेश यादव ,सुरेश कुमार ,केशव,जितेंद्र सिंह, अनुरागलाल आदि उपथित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…