कमलेश कुमार
अदरी,मऊ।कोपागंज विकास खंड के इंदारा स्थित उमाकांत यादव आवास परिसर में रविवार को विधि विधान से काशीदास बाबा की पुजा हुई। इस दौरान पूजा कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड पडा था पंथी ने खौलते दुध से स्नान किया। आसमान से आग मंगाने का दृश्य काफी रोचक रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंथी पारस नाथ यादव ने कहा कि देवराज इंद्र का दंभ भगवान कृष्ण ने तोडा था। उनके भक्त काशीनाथ ने सबसे पहले इसकी पूजा किया। तभी से भगवान श्रीकृष्ण की यह पूजा काशीदास की पूजा नाम से किए जाने का प्रचलन हुआ। इस पूजा से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी वजह से पूजा का प्रचलन तेजी से बढता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंथी ने गोइठे में मंत्र द्वारा चमत्कारिक तरीके से स्वतः आग उत्पन्न किया और मंत्र की महिमा भी बताई। वहीं अनुष्ठान में खौलते दुध से पंथी ने स्नान किया और कुछ बच्चों को भी नहलाया। ग्रामीणो ने काशी दास बाबा पंडाल का परिक्रमा किया तथा महा प्रसाद में हजारो लोगों ने भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं द्वारा मांगलिक गीत भी गाया गया। इस अवसर पर श्यामा कान्त यादव, उमाकांत यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, रामनिवास मौर्या, शिवाकांत यादव, लल्लन यादव, दीपनारायन यादव, चंद्रभान यादव सहित अन्य ग्रामीण सैकडों की संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…