Categories: UP

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

यशपाल सिंह

मऊ-दोहरीघाटस्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गाव के (कम्हरिया) गाव की रेखा यादव पत्‍‌नी अवधेश यादव (28) बुधवार की शाम को अपने घर मे भोजन बना रही थ इसी बीच जाने कैसे उसके कपडों आग पकड़ ली। वह जल गई। गम्भीर अवस्था मे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहा उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाल परमानंद मिश्र ने उप निरीक्षक धर्मराज यादव ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। रेखा के तीन बच्चे हैं। राजबीर पाँच वर्ष,राधिका चार वर्ष,युवराज आठ माह के हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Adil Ahmad

Recent Posts