Categories: CrimeUP

4 फर्जी शराब कारोबारी पुलिस की कस्टडी में

यशपाल सिंह

(मऊ) : कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक अवैध शराब के चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मझवारा चौकी प्रभारी हरिमोहन केशरवानी ने गुरुवार की सुबह लगभग सवा आठ बजे खैरा मुहम्मदपुर गांव से 10 लीटर अवैध शराब लेकर अन्यत्र आपूर्ति को जा रहे उक्त गांव के निवासी निवासी विश्राम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। उधर बुधवार की रात उपनिरीक्षक बिंदेश्वरी सिंह ने बनगांवा में नहर पुल के समीप हमराही सिपाहियों के सहयोग से तीन अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बड़गांव निवासी तपसी, धरौली के पप्पू एवं मानिकपुर असना के र¨वद्र के कब्जे से कुल तीस लीटर शराब बरामद किया। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts