नूरपुर। उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कई गांवों का दौरा कर लोगों से वोट देकर जिताने की अपील की इस दौरान उन्होंने गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर क्षेत्र की जनता से कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया और जिताकर विधानसभा में भेजा तो वह अपने पति स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करेंगे उन्होंने लोगों से आने वाली 28 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की
नूरपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने क्षेत्र के फतेहाबाद पीपला जागीर झीरन पुरैना गोपालपुर जोगीपुरा मुजाहिदपुर आदि गांव में प्रचार अभियान चलाया और नुक्कड़ सभाएं की उन्होंने कहा कि उनके पति स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह चौहान दो बार विधायक चुने गए हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए सराहनीय कार्य किए तथा हर समय जनता की मदद के लिए तैयार रहें
उन्होंने कहा कि उनके पति ने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए तथा 12 फरवरी की रात को वह क्षेत्रीय जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लखनऊ में होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधायक चुना तो वह अपने पति के अधूरे पड़े कार्य को तत्परता के साथ पूरा करेंगी और क्षेत्र की जो समस्या है उसे शासन के सामने रखेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें जिताकर विधानसभा भेजना ही लोगों के उनके पति स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…