नूरपुर. सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने नाले का निर्माण रुक जाने के कारण जलभराव की समस्या पैदा होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है नूरपुर में चांदपुर तिराहे के नजदीक लगभग 2 साल से नाला बनाने का काम चल रहा है वह फोरलेन हाईवे बनाने को लेकर लगभग 2 साल से सड़क ठेकेदार द्वारा कार्य चल रहा है सड़क ठेकेदार ने हाईवे के दोनों ओर गहरे गड्ढे खोद डाले हैं जिन गड्ढों की वजह से अक्सर राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं और व्यापारियों की दुकानों के सामने उन गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है
व्यापारियों का कहना है जब से यह कार्य शुरू हुआ है हमारे कारोबार चौपट हो गए हैं और वहां रहने वाले निवासियों का आना-जाना दुभर हो गया है जिसको लेकर नूरपुर व्यापारियों ने एक ज्ञापन अब्दुल शबूर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नूरपुर को सौंपा ज्ञापन देने में व्यापारी नेता तस्लीम अहमद मुकुल गुप्ता आरिफ कुरैशी असलम मलिक राशिद मंसूरी आदि व्यापारी उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…