अज़ीम कुरैशी
नूरपुर कस्बे के मोहल्ला हजरत नगर निवासी युवक की महाराष्ट्र के पुने में नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला हजरत नगर निवासी इदरीस अहमद का 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ओसामा महाराष्ट्र के पुने में बेकरी में रहकर कार्य कर रहा था मंगलवार की दोपहर जोहर की नमाज के बाद ओसामा अपने मित्रों के साथ रोजे की हालत में नहर में नहाने गया था दोस्त के अनुसार लगभग 3:30 बजे नहर से नहा कर बाहर निकल गए इसी बीच और ओसामा ने अपने दोस्तों से कहा कि तुम ठहरो में एक बार और नहा कर आता हूं
दोस्तों के अनुसार जब उसने नहाने के लिए पानी में डुबकी लगाई तो गहरे पानी की ओर जाने लगा दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर नाकाम हो गये सूचना पर पुलिस प्रशासन वह गोताखोरों ने युवक को नहर में तलाश किया मगर अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका ओसामा की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया ओसामा अपने 8 भाई बहनों में सबसे छोटा था तथा 6 माह पूर्व ही पूना गया था और ईद पर आने की तैयारी कर रहा था युवक की नहर में डूबकर हुई मृत्यु का समाचार सुनकर युवक के घर सात्वंना देने वालों का तांता लगा गया चेयर पर्सन पति व पूर्व पालिका हाजी इरशाद अली क़ाज़ी इदरीश डॉक्टर नफीस गुलरेज अंसारी सानू तकदीश आदि लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…