पंडित रघुनाथ शास्त्री
मेष- आज सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।
वृषभ-आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकते है।आकस्मिक धन खर्च होने की सम्भावना है। भविष्य की योजनाओं को लेकर मन कुछ परेशान रह सकते है, लेकिन दोपहर के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा।
मिथुन – आज परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय पर सावधानी बरतनी होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रह सकती है।
कर्क -आज व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।
सिंह- आज मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आज अपनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का सामना करेंगे और सफल होंगे।
कन्या-आज आर्थिक लाभ होने का योग है। आपका दिन शुभफलदायी है। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा।
तुला – आज कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज संभलकर चलें। आकस्मिक धन खर्च के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ झगड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखें।
वृश्चिक – आज मित्रों के पीछेअधिक धन खर्च हो सकता है।आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग दिख रही हैं।
धनु- आज आपकी आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।आपका दिन लाभकारी होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफल होंगे। यश-कीर्ति की प्राप्त होगी।
मकर – आज मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं।आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ- आज सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन शुभफलदायी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। अपना धन सम्हाल कर रखें।
मीन – आज वाणी पर संयम रखें। व्यय बढ़ने की आशंका है। मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सावधानी बरतने की जरूरत है।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
शनिवार, मई २६, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०५:४१ सूर्यास्त: १९:०६
हिन्दु सूर्योदय: ०५:४५ हिन्दु सूर्यास्त: १९:०२
चन्द्रोदय: १६:१४ चन्द्रास्त: २८:११+
सूर्य राशि: वृषभ चन्द्र राशि: कन्या – ०८:१५ तक सूर्य नक्षत्र: रोहिणी द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ (अधिक) – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् ज्येष्ठ (अधिक) – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वादशी – १७:४० तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: चित्रा – २०:३७ तक योग: व्यतीपात – १८:३२ तक प्रथम करण: बालव – १७:४० तक द्वितीय करण: कौलव – पूर्ण रात्रि तक अशुभ समय
दूमुहूर्त: ०५:४५ – ०६:३८ वर्ज्य: २६:२७+ – २८:०७+ ०६:३८ – ०७:३२ राहुकाल: ०९:०४ – १०:४४ गुलिक काल: ०५:४५ – ०७:२५
यमगण्ड: १४:०३ – १५:४३
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: ११:५७ – १२:५०
अमृत काल: १४:०३ – १५:४१
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…