पंडित रघुनाथ शास्त्री
मेष- आज आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का योग हैं। आपको गूढ़ विद्याओं का विशेष आकर्षण रहेगा। वाणी पर संयम रखें। आज नए कार्य का प्रारंभ करना ठीक नहीं है।
वृषभ – आज मां लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा।
मिथुन – आज आर्थिक लाभ मिलने का योग है।दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी।
कर्क-आज विवाद टालने की कोशिश करें। दिन शांतिपूर्वक गुजरेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में प्रमोशन का योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह – आज स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत है। घर में परिजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव ना हो इसका,ध्यान रखें। सरकारी संपत्ति से संबंधित कागजातों पर मुहर लगाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
कन्या – आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा।किसी भी कार्य में सोच-समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना अधिक है।
तुला- महत्वपूर्ण निर्णय आज संभलकर लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसलिए संयम रखें। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।
वृश्चिक – आज आर्थिक लाभ होगा। दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेंगे ।
धनु – आज धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।
मकर – आज घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है। आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।
कुंभ-आज ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता मिल सकती है। दिन आपके लिए अनुकूल होगा। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा ।
मीन – आज कागजातों के मामले में सावधानी बरते मन में व्याकुलता एवं अशांति रह सकती है। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें बेहतर होगा।
ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
मंगलवार, मई २९, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०५:४१ सूर्यास्त: १९:०७ हिन्दु सूर्योदय: ०५:४५ हिन्दु सूर्यास्त: १९:०३
चन्द्रोदय: १८:५६ चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं
सूर्य राशि: वृषभ चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र: रोहिणी द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ (अधिक) – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् ज्येष्ठ (अधिक) – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: पूर्णिमा – १९:४९ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: अनुराधा – २४:५६+ योग: शिव – १७:१४ तक प्रथम करण: विष्टि – ०७:११ तक
द्वितीय करण: बव – १९:४९ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त: ०८:२४ – ०९:१८ वर्ज्य: कोई नहीं
२३:२० – २४:०२+ राहुकाल: १५:४३ – १७:२३
गुलिक काल: १२:२४ – १४:०४ यमगण्ड: ०९:०४ – १०:४४
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: ११:५७ – १२:५१
अमृत काल: १३:४३ – १५:२७
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…