नूर आलम वारसी.
श्रावस्ती : कहते है लालच बुरी बला है. लालच में इंसान अँधा हो जाता है. शायद वह फिर सब कुछ वैसे ही कर देता है जो गलत हो. बड़े बुजुर्गो ने भी सच ही कहा है कि के जर, जोरू और जमीन सब अपराध करवा देते है। जिस भतीजे ने अपने चचा की उंगली पकड़ कर चलना सीखा हो. जिस चचा ने उसको पहला शब्द शायद सिखाया हो, जो चाची माँ की तरह ममता बिखेरती हो वही दोनों उसी बेटे की तरह अपने भतीजे के जान के दुश्मन बन जायेगे ऐसा कभी भतीजे ने सोचा भी नहीं होगा. श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक कलयुगी चाचा और चाची ने मिलकर अपने ही भतीजे पर सोते वक्त जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
युवक जगदीश इकौना थाना क्षेत्र के लोहर्निया गांव का निवासी है, इसके माता पिता दोनों की मौत हो गयी है, इसके चचा और पत्नी की नीयत पैतृक जमीन को लेकर बदल गयी है, चाचा और चाची यह चाहते हैं कि जगदीश जिसकी अभी शादी भी नही हुई या तो घर छोड़कर कहीं भाग जाए या मर जाए जिससे उसके हिस्से की जमीन भी इन लोगों की हो जाये, इसके लिए आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते हैं।
बीती रात जब युवक सो रहा था, तो सुबह 4 बजे चाचा और चाची ने उस पर हमला बोल दिया, और उसे मरणासन्न कर डाला, चीख पुकार सुनकर जब दूसरे चाचा उसे बचाने दौड़े तो लालची हैवानों ने उन पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां पर हेड इंजरी बताते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफेर कर दिया है। आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…