अनुपम राज
वाराणसी। क्या होगा समाज का जब धर्म स्थल के पास ही अधर्म होने लगे। वाराणसी जैसे पवित्र और धार्मिक नगरी में अधर्म वह भी यदि धर्म स्थल के पास हो तो इसको घोर कलयुग की ही उपाधि देंगे। मामला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के लोकापुर का है, जहा मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर विगत चार पांच वर्षों से मंदिर में रह रही 50 वर्षीय महिला की सर कुचल कर हत्या कर दिया गया। इस मामले को और भी ज़्यादा घृणित यह बात भी बनाती है कि प्रथम दृष्टतः ऐसी शंका बलवती होती है कि महिला की हत्या के पूर्व उसके साथ बलात्कार किया गया है। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। केस पर छाई धूल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जायेगी।
घटना के संबंध में प्राप्त समाचारों के अनुसार मृतक महिला मानसिक विक्षिप्त थी और विगत चार पांच वर्षों से गाँव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर पर ही रहती थी। आज सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के हेतु उधर से गुज़रे तो उनको मंदिर के पास महिला की लाश दिखाई पड़ी। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौका-ए-वारदात पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। मृतक का किसी भारी चीज़ से सर कुचला हुआ प्रतीत हो रहा था। प्रथम दृष्टतः महिला के साथ कुकर्म करके हत्या किये जाने पर पुलिस को शक जा रहा है। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मामले में पुलिस ने शक के बिना पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पुछगाछ शुरू कर दिया है। स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…