आफताब फारुकी
इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामाभांजा तालाब के पास बुधवार की रात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवाइन गांव निवासी बब्लू निषाद 21 पुत्र राम अवतार मंगलवार की रात रीवा मध्य प्रदेश से अपने गांव बाइक द्वारा लौट रहा था। जैसे ही वह नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामाभांजा तालाब के पास पहुंचा तभी ट्रक की टक्कर लगने से बब्लू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई, तीन बहन और मां ननकी देवी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…