औराई थाना क्षेत्र के पटखौली गॉव निवासी बलराम पाल का 3 वर्षीय पुत्र रूपेश पाल खेलते खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुच गया, और इलाहाबाद तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की जद मे आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। बलराज पाल को एक पुत्र रुपेश 3 वर्ष तथा एक पुत्री रागिनी है। बलराज पाल मुम्बई मे रहकर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह 11.30 बजे की है । रेलवे ट्रैक घर के पास होने के चलते बच्चा खेलते हुऐ ट्रैक पर चला गया, जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पुरे परिवार मे कोहराम मच गया। पुरा गॉव गम जदा हो गया। सभी के मूह से एक ही शब्द निकल रहा था कि होनी को कौन टाल सकता है। मॉ की ममता मयी करुणकुन्दन पुकार कहॉ गया मेरे दिल का कलेजा मेरा राजकुमार क्या हुआ मेरे बच्चे को कह कर बेसुध हो जा रही थी। मॉ की पुकार सुनकर घटना स्थल पर मौजूद सभी लोंगो की ऑंखे नम हो जा रही थी। प्रधान पटखौली ने पंचनामा करा कर शव परिवार के सुपुर्द करवाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…