रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ के समीप मार्ग दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गये । जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया । जहां पर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया । जहां पर स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
गाजीपुर जिले के मरदह निवासी 25वर्षीय अजय पुत्र काशीनाथ घोसी कोतवाली के अमिला निवासी 18वर्षीय अंकित पुत्र योगेंद्र के घर किसी कार्य से आया हुआ था । जिसे छोड़ने अमिला निवासी 20वर्षीय शौरभ पुत्र राममिलन एवं अंकित एकही मोटर साइकिल से रविवार की दोपहर में मरदह जा रहे थे अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि फोर लेन में कार्य कर रहा जेसीबी की चपेट में आ गये और गम्भीर रूप से जख्मी हो गये । जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया । जहां से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया । जहां पर तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…