मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र में पोंगहट का पुल के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसके शव को सैनिक अस्पताल में रख दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
शहर के अल्लका विहार कालोनी निवासी आरती 37 वर्ष पत्नी राममूर्ति अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसके पति सेना में नौकरी करते है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वह बाइक से अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। धूमनगंज थाना क्षेत्र में पोंगहट पुल के समीप उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। हादस के बाद उसे उपचार के लिए तत्काल सैनिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…