मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । नगर के दारागंज मोहल्ले में मंगलवार की सुबह सीवर के गढ्ढे में गिरने से मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने लापरवाह ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
दारागंज निवासी दिनेश कुमार का 6वर्षीय बेटा अविनाश अकेला था। उसकी मां गुजा की डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो गई। अविनाश की देखरेख उसकी दादी तारा देवी एवं पिता दिनेेश करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह घर के पास खेल रहा था, इस बीच वह खेलते-खेलते घर के समीप सीवर लाइन के गड्ढे में अचानक गिर गया। जबतक आस-पास के लोगों को जानकारी हो पाती, इस बीच उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बहार निकलवाया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की जानचली गई। लोगों ने मांग किया है कि जिम्मेदार जेई व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले में सीवर का काम कराने के बाद गड्ढे नहीं ढके गये है, जिससे यह हादसा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…