कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : सरायममरेज थाना क्षेत्र के शालूपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे घर के पास ही शव फेंक कर फरार हो गए।
शालूपुर गांव निवासी स्व. राम अभिलाष की 20 वर्षीय पुत्री कविता गुरुवार की रात सो रही थी। देर रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। शव घर से दो सौ मीटर दूर खेत में फेंका गया था। सुबह शौच को गई महिलाओं ने खून से लथपथ युवती का शव देख कर शोर मचाया। वहां जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची सरायममरेज पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पहुंचे एसपी गंगापार सुनील सिंह समेत क्षेत्राधिकारी हंडिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि हत्यारों का कोई क्लू नहीं मिला। हत्या किस कारण हुई, किसने किया अभी कुछ कोई बोलने वाला नहीं है। पुलिस तहकीकात कर रही है। कविता के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। कविता तीन बहनों व एक भाई में चौथे नम्बर की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…