Categories: SpecialUP

इलाहाबाद में गायब छह सौ पुलिसकर्मी, एसएसपी ने रोका वेतन

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। जनपद से करीब छह सौ पुलिस कर्मचारियों के गायब होने का मामला उजागर होने के बाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बेेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस राज का खुलासा पुलिस विभाग का पूरा सिस्टम आनलाइन होने के बाद हुआ है। एसएसपी ने जिले में तैनात पुलिस कर्मचारियों एवं टेªजरी का मिलान कराया तो लगभग छह सौ पुलिस कर्मचारियों का फर्क पकड़ में आया।

वगैर ड्यूटी बेतन लेेने वाले इन पुलिस कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी गई है। अबतक पुलिस विभाग का अधिकतर कार्य कागज पर चल रहा था। लेकिन अब पूरे जनपद के पुलिस कर्मचारी आनलाइन हो चुके है। पूरा डाटा फीड कराने के दौैरान पकड़ में आया कि लगभग छह सौ पुलिस कर्मी जनपद में नहीं है। वह किस काम में है और उनका पद क्या है इस सम्बन्ध में अबतक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि आनलाइन होेने बाद उनकी तैनाती कहां है और वह किस कार्यालय से सम्बद्ध यह पूरी जानकारी रहेगी।

pnn24.in

Recent Posts