आफताब फारुकी
इलाहाबाद। हवाई यात्रा की सुविधा और उड़ान सेवा के लिए अधिक शहरों से जुड़ने हेतु राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम यानि आरसीएस के तहत 11 नए एयरपोर्ट राज्य में विकसित किए जा रहे हैं। जिसके तहत 14 जून से लखनऊ, इलाहाबाद, पटना और 16 जून से नागपुर, इलाहाबाद, इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। अभी इलाहाबाद से दिल्ली के लिए रोज एक फ्लाइट आती जाती है और 14 जून से प्रतिदिन बमरौली एयरपोर्ट से कुल छह फ्लाइटें हो जाएंगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इलाहाबाद के निदेशक एस.आर मिश्र का कहना है कि लखनऊ-इलाहाबाद-पटना और नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट रहेगी। उन्होंने बताया है कि आरसीएस के दूसरी दौर की बिडिंग में उत्तर प्रदेश के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयर रूट का चयन हुआ है। इलाहाबाद से तेरह प्रमुख नगरों के लिए जैसे बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, गोरखपुर, देहरादून, इंदौर, कोलकाता, नागपुर, रायपुर, पुणे, पटना और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इलाहाबाद एयरपोर्ट से 14 जून से लखनऊ और पटना के लिए उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके अलावा 16 जून से नागपुर एवं इंदौर के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत होगी।
जेट एयरवेज ने लखनऊ-इलाहाबाद- पटना-लखनऊ और नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर-नागपुर सेक्टरों में उड़ान सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस फैसले से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। श्री मिश्र ने बताया है कि फ्लाइट शुरू होने से इलाहाबाद और लखनऊ की दूरी करीब आधे घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों खासकर बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू होने वाले जेट एयरवेज की फ्लाइट एटीआर 72 सीटर होगी। ट्रेन या बस से लखनऊ जाने में जहां अभी 5-6 घंटे का समय लगता है, वह समय काफी कम हो जाएगा। अगले 15 महीनों के अंदर अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, सोनभद्र, इलाहाबाद और श्रावस्ती से नए विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अंत में निदेशक ने बताया कि कुंभ पूर्व इलाहाबाद से कुल 12 शहरों के लिए सीधी उड़ान की तैयारी है। इंडिगो, जेट एयरवेज, जूम एयर, टर्बी एविएशन की फ्लाइट इसके लिए होगी। जेट एयरवेज के बाद इंडिगो की फ्लाइट का इंतजार रहेगा। इलाहाबाद से कुल आठ शहरों के बीच इंडिगो की फ्लाइट होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…