आफताब फारुकी
इलाहाबाद। जिले के मेजा थाना क्षेत्र के उरूवा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 76 हाइवे को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत करा दिया है।
मेजा के उरूवा गांव निवासी राधा कुशवाहा 40वर्ष पत्नी राम कैलास किसी तरह खेती करके अपने एक बेटा और दो बेटियों का भरण-पोषण करती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर के समीप रोड के किनारे सफाई कर रही थी। इस बीच एक बेकाबू ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और सड़क जाम कर दिया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। खबर मिलते ही मेजा इंस्पेक्टर सहित पुलिस के जिम्मेदर अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले को किसी तरह शांत कराया और मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…