Categories: UP

आग से झुलसी युवती की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के लाल बिहरा मोहल्ले में गुरूवार की रात स्टोप पर खाना बनाते समय एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। जिसे परिवार के लोगों ने बचाकर एसआरएन में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के लाल बिहारा मोहल्ला निवासी शंकर लाल की 18 वर्षीय पुत्री गुरूवार की देर शाम स्टोप पर खाना बना रही थी। तभी स्टोप भभकने से उसके पकड़ों में आग पकड़ लिया। जिससे वह गम्भीर रूपसे झुलस गयी। परिवार के लोगों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतका कक्षा दस की छात्रा थी। वह एक भाई और चार बहन थी।

Adil Ahmad

Recent Posts