आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव में मायके में रह रही नवविवाहिता ने सोमवार की भोर में घर के बाहर एक पेड़ से गले में फन्दा डालकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पति से फोन पर विवाद बताया जा रहा है।
मेजा के भटौती गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल की 19वर्षीय बहन ममता पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मां राजपत्ती देवी ने उसकी शादी हिन्दू-रीति रिवाज से 24 अप्रैल 2018 को इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अरूण निषाद के साथ किया। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बताया जा रहा है कि विगत कुछ दिनों से ममता अपने भाई के घर पर ही है। रविवार की रात ममता के फोन पर उसके पति अरूण का फोन आया था। जिससे वह परेशान हो गई। हालांकि परिवार के सभी लोग रात में भोजन करने के बाद सो गये। सोमवार की सुबह उठे तो घर के समीप स्थित जमुन के पेड़ में उसका शव फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। मृतका के भाई कहना है कि रविवार की रात उसके पति का फोन आया था, जिस पर दोनों में कुछ कहा सुनी हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…