आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। शहर के कैन्ट थाना क्षेत्र में बेली गांव में सोमवार की शाम बच्चों के विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस गोली से घायल युवक को एसआरएन ले गई है।
कैन्ट के बेली गांव निवासी तौसीफ अहमद 27 वर्ष पुत्र सादिक का सोमवार की शाम पड़ोसी जुनैद, उबैद एवं फरहद पुत्रगण छक्कन निवासी मरियाडीस से बच्चों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा तो उक्त लोगों में एक युवक राइफल लेकर घर से आया और गोली चलाने लगा। गोली तौसीफ के सिर में लगी तो वह जमीन गिरकर चीखने-चिल्लाने लगा। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैलगई और सभी आरोपी घर से भाग निकले। उधर गोली मारे जाने की सूचना पर कैन्ट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने की वजह से किसी निजी अस्पताल लेकर चले गये। उधर वारदात की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र, नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित आलाधिकारी पहुंचे। हमले की वजह बच्चों का विवाद बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…