आफ़ताब फ़ारूकी
इलाहाबाद। नवाबगंज थाना क्षेेत्र के मंसूराबाद बाजार के समीप बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरूकर दिया है।
नवाबगंज के जगदीशपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र प्रजापति एक चाय की दुकान के सहारे इकलौता बेटा नीरज प्रजापति 14वर्ष और एक बेटी सन्नो देवी एवं पत्नी विमला देवी का किसी तरह भरण-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि हरिश्चन्द्र का बेटा नीरज अपने चाचा बनारसी लाल प्रजापति के घर मंसूराबाद गया था। जहां से बुधवार की सुबह अपने घर के लिए साइकिल से लौटा था कि रास्ते में मंसूराबाद कस्बे के समीप इलाहाबाद से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय मौजूद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर हादसेे की खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत मेें मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…