आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। उतरांव थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव में मंगलवार की रात आंधी के दौरान छप्पर गिरने से एक किसान की दबकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उतरांव के मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी सीताराम 65वर्ष पुत्र स्वर्गीय कालीदीन खेती करके किसी तरह छह बेटे एवं एक बेटी और पत्नी रान्ती देवी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात परिवार के लोग भोजन करके अपने-अपने विस्तर पर सो गये। सीताराम घर के पास बने छप्पर में सो गया। रात में अचानक तेज आंधी आई, जिससे छप्पर गिर गया और सीताराम छप्पर के नीचे दब गया। परिवार के लोगों को जबतक जानकारी होती, इस बीच उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की भोर में परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को खबर दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…