कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद । डिजिटल इंडिया की राह सुगम करने के लिए रेलवे अपने छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। देश में करीब छह हजार स्टेशनों को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा। छोटे स्टेशनों के पास के गांवों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसका इस्तेमाल किसान, गरीब और विद्यार्थी कर सकेंगे। इससे जहां बच्चों को जहां पढ़ाई में सहूलियत होगी, वहीं किसान खेती-किसानी के आधुनिक तरीके सीख सकेंगे।
डिजिटलीकरण पर पूरा फोकस
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का इस समय पूरा फोकस डिजिटलीकरण पर है। सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि बिचौलिये खत्म हों। इसी कड़ी में गांव-गिरांव में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे भी इसी दिशा में अहम रोल अदा करता नजर आ रहा है। सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा इस दिशा में बड़ी पहल होगी। इससे गरीब लोग सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। किस योजना के लिए क्या पात्रता है, कहां पर संपर्क करना चाहिए, कैसे लाभ मिलता है इससे जुड़ी एक-एक जानकारी उन्हें मोबाइल पर मिल जाएगी। वाई-फाई की सुविधा होने से उन्हें इंटरनेट के लिए पैसा खर्च नहीं करना होगा। मेधावी छात्रों के लिए भी यह सौगात अहम होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार सिविल सर्विसेज में दक्षिण भारत के एक ऐसे युवा ने भी बाजी मारी है, जिसने अपनी पढ़ाई रेलवे स्टेशन के वाई-फाई सुविधा से मोबाइल पर की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…