आफताब फारुकी
इलाहाबाद। पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम सत्र में सामान्य हिन्दी व दूसरे सत्र में निबन्ध का पेपर है, जिसमें एक विद्यालय में सुबह सामान्य हिन्दी की जगह निबन्ध का पेपर बांट दिया गया, जिससे हड़कम्प मच गया और छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की।
गौरतलब है कि 19 जून को सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक सामान्य हिन्दी की परीक्षा थी। राजकीय इण्टर कालेज में सामान्य हिन्दी की जगह निबन्ध का पेपर बांट दिया गया। जबकि निबन्ध का पेपर दूसरे सत्र में दो से सायं पांच बजे तक है। छात्रों ने विरोध जताया, तो अध्यापकों ने निबन्ध पेपर लिखने पर जोर दिया। छात्र नहीं माने और परीक्षा रद्द कराने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया और अध्यक्ष से मिलने निकल गये। सूचना पाकर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये, अध्यापकों ने बताया कि जो पेपर आयोग से आया वहीं बांटा गया है। बताया जाता है कि अध्यक्ष ने भी परीक्षा रद्द करने की मांग को ठुकरा दिया, अभ्यर्थी आक्रोशित हैं। इस बारे में जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की लेकिन फोन नाॅट रिचेबल बता रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…