Categories: AllahabadUP

आग से झुलसी युवती की मौत

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में गत दिनों खाना बनाते समय एक युवती गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिवार के लोगों ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी।

फूलपुर थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव निवासी शिव बहादुर भारतीय की 18 वर्षीय पुत्री शकुन्तला 17 जून को घर में खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के कारण गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे बचाने में उसका चाचा सूर्यबली भी झुलस गयी। परिवार के लोगों ने उसे नगर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतका चार भाई में अकेली, मां ऊषा देवी, पिता राजगीर है।

pnn24.in

Recent Posts