Categories: AllahabadUP

अचेतावस्था में मिले युवक की मौत

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र में सिपाही भर्ती परीक्षा देने आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।  नैनी कोतवाली क्षेत्र में सिपाही भर्ती परीक्षा देने आया अनवर 25 पुत्र लल्लू निवासी खेमई बर्रा थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराते हुए जामातलाशी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचि किया। जहां उसकी उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित दो भाई में बड़ा, तीन बहन, मां सायरा बेगम, पिता जलनिगम विभाग में कार्यरत हैं।

pnn24.in

Recent Posts