आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। करछना थाने के समीप अप्पे व मैजिक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया और मैजिक को आग के हवालेे कर दिया। हालांकि पुलिस ने अतिशीघ्र मामले को शांत कराया।
घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगन गांव निवासी मो.इकरार 25वर्ष पुत्र मो. शफीक गुरूवार की सुबह अपने परिवार के साथ अप्पे से अपने बहन के घर से गांव वापस लौटा था। कोहड़ार घाट मार्ग पर आटो में एक मैजिक से टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अप्पे में बैठा मो. इकरार बुरी तहर घायल हो गया। हादसे के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशितों ने मैजिक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने स्थित को अतिशीघ्र काबू पा लिया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मो. इकरार चार भाई और चार बहनों में तीसरे नम्बर का थाा। हादसे के बाद से उसकी मां राबिया बेगम का बुरा हाल हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…