आफताब फारुकी
इलाहाबाद। माण्डा थाना क्षेत्र के दीघिया रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
माण्डा के दीघिया रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार की भोर एक 45वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत विगत कुछ दिनों से खराब थी। जिससे वह लोगों के पास बहुत कम रहती और वह अकेली घूमती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यमुनपार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि माण्डा के दीघिया पुलिस चैकी के पास एक महिलाका शव पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…