आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव के समीप हाइवे पर मंगलवार की सुबह किसी वाहन से कुचलकर ठेकेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबइल नम्बर से परिजनों के खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
फूलपुर थाना क्षेत्र में स्थित चिरौड़ा बगई खुर्द गांव निवासी मो. मुस्तकीम 25 वर्ष पुत्र मो. मुस्तफा चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बहन है। मां ताहिरा बेगम व पिता किसी तरह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते है। परिवार का सहयोग करने के लिए पी.डब्लू डी बिभाग में ठीकेदारी करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसका काम सोरांव थाना क्षेत्र के कलन्दपुर गांव के पास चल रहा था। मंगलवार की सुबह वह साइड पर पहुंचने के लिए बाइक से सुबह छह बजे के लगभग घर से निकला। वह थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव के समीप स्थित ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था कि किसी बड़े वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे हाइवे पर गिर गया और वाहन उसके सिर से पार हो गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की सूचना पर थरवई थाने की पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। मृतक की बाइक भी पास में ही क्षतिग्रस्त हालत में पायी गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल नम्बर से परिजनों को खबर दी। हादसे की जानकारी होते ही उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…