Categories: AllahabadCrime

इलाहाबाद के वकील हत्याकांड का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद । पुलिस ने इलाहाबाद के वकील हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच लोग अभी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि 25 जून को वकील लालबचन की हत्या की गई थी। भाड़े के किलर ने वारदात को अंजाम दिया।
नबावगंज निवासी अधिवक्ता लाल बचन सोनी की हत्या में मुख्य आरोपी सदाशिव उर्फ बच्चा व दानिश, कंचन, राधा और हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया गया। शूटर रवि और रजनीकान्त समेत पांच लोग अभी फरार हैं। जमीन के विवाद में 25 जून को नवाबगंज में गोली मारकर हत्या हुई थी। सदाशिव ने 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी । एसएसपी नितिन तिवारी ने शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस में यह राजफाश किया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts