अनन्त कुशवाहा
अंबेडकरनगर. भीटी विकास खंड के चतुरी पट्टी गांव में रविवार को तीन घोड़ों व एक खच्चर को मौत की नींद सुला दिया जायेगा। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पशुपालन विभाग इन्हें मारने के बाद मिट्टी में दफन कर देगा।पहले इन्हें सोमवार को मारने की तैयारी की गई थी लेकिन अब उसे बदल कर रविवार को कर दिया गया है। यह ग्लैंडर्स नामक संक्रमित बीमारी से ग्रस्त है। जांच में बीमारी की पुष्टि हो जाने के बाद इन्हें मारने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन विभाग के अनुसार इनको मारने के बाद उसको पालने वालों के रक्त की भी जांच की जायेगी। गौरतलब है यह संक्रामक बीमारी घोड़े व खच्चर में ही पाई जा रही है।
इन्हीं से यह बीमारी मनुष्य में भी फैलने का खतरा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संजय शर्मा के अनुसार इस बीमारी के जीवाणू शरीर में जिस स्थान से प्रवेश करते हैं वहां गाठ बन जाती है जो फूलकर बेहद पीड़ायुक्त हो जाती है। यही गाठ बाद में फूटकर अल्सर का रूप ले लेती है। इसके लक्षणों मे बुखार ,फोड़े होना का लम्बे समय तक बने रहना मुख्य है। उग्र संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता है। अभी तक इस बीमारी से बचाव का कोई टीका बन नही पाया है। इसलिए संक्रमित घोड़े व खच्चर को मारकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…