यशपाल सिंह
आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नोनीपुर गांव के गांगी नदी पुल के समीप बुधवार की दोपहर को ट्रैक्टर ट्राली व बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।
नोनीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र कतवारू बुधवार की दोपहर को लगभग एक बजे घर से बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी 27 वर्षीय पूजा देवी के साथ कहीं जा रहा था। वह गांव के समीप स्थित गांगी नदी पुल के पास पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी महिला छटककर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चली गई जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसका पति सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण घायलावस्था में सुनील को स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए ट्रैक्टर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिजनों के चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला के ससुर कतवारू ने पकड़े गए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ देवगांव कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…