Categories: PoliticsUP

किसानों का एक भी वादा पूरा नहीं कर रही है भाजपा सरकार – इम्तियाज़ बेग

यशपाल सिंह

आजमगढ़ : अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान समस्याओं के दौरान मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए आधा दर्जन किसानों की याद में किसान स्मृति दिवस मनाया गया। अंत में कामरेड कमला राय के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज वेग ने कहा कि मन्दसौर में आधा दर्जन किसानों को मारकर सरकार किसानों की आवाज को दबा सकती है। किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 जून तक पूरे देश में किसान आंदोलन चलेगा। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रही है। देश में आज एक मजबूत किसान आंदोलन की जरूरत है जिस पर किसान चल रहा है। पूर्व विधायक रामजग ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों से जो वादे किया था सभी वादे झूठे साबित हुए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही आज किसानों की कमर टूट रही है। प्रत्येक दिन औसतन सात किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर श्रीकांत ¨सह, हामिद अली गुलाब मौर्य, वशीर मास्टर, रामनेत यादव, रामचंद्र यादव, रामचन्द्र पटेल, मखड़ू राजभर, महेन्द्र कुमार, योगेन्द्र ¨सह, रामकेवल, हीरा यादव, सुरेश गुप्ता, विश्राम चौहान, अशोक राय, राजीव यादव, सुभाष यादव, राम लखन राजभर आदि उपस्थित थे।

aftab farooqui

Recent Posts