यशपाल सिंह
आजमगढ़-थाना क्षेत्र के हथिया गांव निवासी अमित राज सोनकर ने सोमवार को एसपी को पत्रक देकर गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने और विरोध पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया।
अमित राज का आरोप है कि रविवार की रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर गांव में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो मिट्टी का खनन कर रहे लोग उसे धमकाने लगे। उसने यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे धमकाते हुए लौट गई। इसके बाद, उसने जब अवैध खनन का वीडियो बनाना शुरू किया तो खनन कर रहे लोगों ने उसे धक्का देकर मौके से भगा दिया। एसपी को दिए पत्रक में अमित राज ने बताया कि मिट्टी का खनन संतोष पासी द्वारा कराया जा रहा है, जो डीएवी पीजी कालेज में चौकीदार है और कभी ड्यूटी पर नहीं जाता है। वहीं, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली राणा यादव और पहोड़ी यादव की थी। इन लोगों ने उसे धमकी भी दी कि यदि कहीं शिकायत करोगे तो ठीक नहीं होगा। पीड़ित ने खनन करा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…