यशपाल सिंह
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में गुरुवार को एक कालेज के परिचारक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पास रखे मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने जहां एक सभासद समेत उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, वहीं सभासद के समर्थक की ओर से भी परिचारक का पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है
माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में नगर पंचायत निधि से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। कस्बा निवासी प्रेमचंद्र कन्नौजिया डीएवी कालेज में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि जहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, उसी के पास ही उनकी बैनामा शुदा भूमि है। शौचालय उनकी भूमि पर बनाया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत चेयरमैन बदरे आलम से की। इस पर गुरुवार को चेयरमैन प्रेमचंद की शिकायत पर उसे लेकर शौचालय की भूमि का निरीक्षण करने के लिए गए थे। पीड़ित परिचारक का आरोप है कि चेयरमैन के जाने के बाद वार्ड नंबर एक के सभासद चंद्रभान अपने समर्थकों के साथ आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने उसकी मोबाइल भी छीन लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…