यशपाल सिंह
जमगढ़ – जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी के समीप रविवार की सुबह कार व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सूरज यादव पुत्र धरमू यादव व उसकी मां बदामी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल रौनापार क्षेत्र के हाजीपुर गांव के निवासी हैं। घटना के समय वे बाइक पर सवार होकर घर से कहीं जा रहे थे। लाटघाट पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के बाद जैसे ही सड़क पर आए तभी दूसरी दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों घायलों को चौकी प्रभारी ने एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। देर शाम को जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर परिवार के लोग बादामी को लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…